राष्ट्रीय नाई महासभा उ0प्र0 की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय नाई महासभा उ0प्र0 की बैठक संपन्न

- बैठक में मऊ जनपद इकाई कार्यकारिणी की हुई घोषणा

- जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बनी रणनीति

घोसी। राष्ट्रीय नाई महासभा उत्तर प्रदेश की एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में मनोनीत हुए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई साथ ही आगामी 24 जनवरी को होने वाले कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष पद पर विजय शर्मा, प्रमोद ठाकुर, तौफीक, दुर्गानंद, अतुल शर्मा, गोविंद शर्मा, संतोष शर्मा प्रधान महासचिव पद पर लव शर्मा, महासचिव पद पर दुर्गेश शर्मा, हरिशंकर शर्मा, हृदयनारायण शर्मा, गोविंद शर्मा कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य पर गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, मंजूर अहमद, राशिद, महेंद्र, जवाहिर, रामाश्रय, अजीत, घोसी ब्लाक अध्यक्ष के लिए अनुज शर्मा और कोपागंज ब्लाक अध्यक्ष के लिए चंदन ठाकुर का नाम मनोनित किया गया है।