आजमगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

आजमगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

आजमगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मृतक विकास यादव की फाइल फोटो।

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर मंगई नदी पुल के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

अहिरौली कृतमलपुर गांव निवासी विकास यादव (30) पुत्र विजेंद्र यादव शनिवार की रात 11 बजे आवश्यक कार्य से आजमगढ़ जा रहा था। वह मुहम्मदपुर पुल के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। विकास की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक तीन भाई, दो बहन में सबसे बड़ा था और घर पर ही ट्रैक्टर व अन्य गाड़ी चलवा कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृत्यु की खबर सुनते ही माता मीरा देवी व पत्नी प्रिया समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी प्रिया गर्भवती है। 10 दिन बाद डिलवरी होने वाली है। मृतक के पिता विजेंद्र यादव ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है।