आने वाला लोकसभा चुनाव लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने का चुनाव है:अफजल अंसारी

आने वाला लोकसभा चुनाव लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने का चुनाव है:अफजल अंसारी

आने वाला लोकसभा चुनाव लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने का चुनाव है:अफजल अंसारी

आने वाला लोकसभा चुनाव लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने का चुनाव है:अफजल अंसारी

गाजीपुर(एपीआई एजेंसी):- सेवराई जमानिया विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को सेवराई स्थित व्यामशाला के परिसर में आयोजित किया गया। इसमें पार्टी कार्यकताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्य अतिथि सपा प्रत्याशी लोकसभा गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी व पूर्व मंत्री जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी गान के साथ किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि लोकतांत्रिक समाजवाद में निर्वाचित व्यक्ति होता है चाहे वह प्रधान, चेयरमैन, विधायक, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री उसे जनता बटन दबाकर बनाती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को ध्यानपूर्वक देखना है। अंतिम समय तक मतदाता सूची का निरीक्षण करना होगा। बूथ को मजबूत करने पर विशेष जोड़ दिया। सांसदी कार्यकाल में कराए गए विभिन्न कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार अब आने वाली नहीं है, और उत्तर प्रदेश में तो स्थित बहुत खराब रहेगी। कहा कि गाजीपुर लोकसभा में समाजवादी पार्टी को कही वोट सबसे ज्यादा मिलेगा तो जमानिया विधानसभा से मिलेगा यह मैं दावे के साथ कह सकता हूं।

आने वाला लोकसभा चुनाव लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने का चुनाव है। यदि इस बार हमसे कहीं भी चूक हो गई तो हमारी आने वाली नस्लें हमसे वो सवाल पूछेगी जिसका कोई भी जबाब हमारे पास नहीं होगा। इस लिए पिछले सारी बातों को भूलकर हम सभी को समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है। जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि समाजवादी कभी झूठ नहीं बोलते। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंच बनाने को कहा। आज पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से त्रस्त है। इसपर भाजपा के लोग नहीं बात कर रहे हैं।

भाजपा के नेता किसान, छात्र, नौजवान, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक व व्यापारियों की समस्याओं पर बात नहीं करना चाहते हैं। पूरे देश में इंडिया गठबंधन को जनता का अपार सहयोग और समर्थन मिल रहा है। इससे भाजपाइयों की नींद उड़ गई है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जमानिया विधानसभा अध्यक्ष अनील यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक ओमप्रकाश सिंह ने की। संचालन मन्नु सिंह ने किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख जमानिया संतोष कुशवाहा, सुदिष्ट यादव, विरेन्द्र सिंह, प्रधान तौसीफ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तौकीर खां, हरेराम सिंह, सुनीता रावत, बेचनी देवी, महिला विधानसभा अध्यक्ष शोभा जायसवाल, जमा खां, अब्दुल कलाम खां, जमशेद खां, सैनिक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष श्रीराम यादव, प्रधान राम इकबाल यादव, सुरेन्द्र यादव, सरफराज खां आदि मौजूद रहे।