नर सेवा नारायण सेवा को अपना ध्येय बना चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट

नर सेवा नारायण सेवा को अपना ध्येय बना चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट

नर सेवा नारायण सेवा को अपना ध्येय बना चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट

नर सेवा नारायण सेवा को अपना ध्येय बना चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट

लखनऊ(एपीआई एजेंसी):- सेवा,सहायता,समर्पण  की प्रतिमूर्ति,स्मृति शेष ममता मिश्रा की 10वी पुण्यतिथि दिनांक 8 सितंबर 2024 दिन रविवार को शहनाई गेस्ट हाउस, सेक्टर-4 विकास नगर लखनऊ  में सायं 04 बजे से  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, इस अवसर पर वृंदावन धाम के लोकप्रिय,भागवत मर्मज्ञ,राम कथा के प्रकांड विद्वान पंडित राम शरण शास्त्री के मंत्रोच्चार से श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ,पंडित ने आत्मा-परमात्मा के अद्भुत रहस्य को बताते हुए अपने सरस गायन से पूरी सभा को आत्ममंथन व आत्म विश्लेषण के लिए उत्प्रेरित कर दिया। लखनऊ सहित दूरस्थ जनपदों से आए हुए आत्मीय जनों की हज़ारों की भीड़ ने शांति एवं समरसता के हर्ष विषाद वातावरण मे एक एक कर के  ममतामयी ममता एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रेरणा स्रोत एवं चीफ ट्रस्टी की पत्नी स्मृतिशेष ममता मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उ0प्र0 सरकार मंत्री, विधायकगण लोकप्रिय -प्रतिष्ठित चिकित्सक, वरिष्ठ लोक प्रशासक, शिक्षाविद,न्यायमूर्ति, विधिवेत्ता ,राजनेता,व्यवसायी एवं भाजपा तथा ममता   चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि प्रदान किया! अन्यन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभा को संबोधित करते हुए ममता एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के भाव एवं कार्य की सराहना किया! चीफ ट्रस्टी,अध्यक्ष एवं भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा ने ममता को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान करते हुए सेवा सहायता एवं समर्पण कार्यो को आगे बढ़ाने के संकल्प को दुहराया और  अनाथाश्रम, वृद्धा आश्रम जैसी संस्थाओं की आवश्यकता पर बल देते हुए ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धांजलि सभा में भजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और पूरी रात 9:00 बजे तक कवि सम्मेलन का कार्यक्रम चला कार्यक्रम के समापन पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कहा ममता मेरे जीवन की वह शक्ति है जो मुझे कभी गिरने नहीं दी, झुकने नहीं दी ,न कभी रुकने दिया है । वह हमेशा मेरी साहस शक्ति स्वालंबन बनी रही और जिस तरह से घर परिवार और अतिथियों का सेवा करती रही समाज की जरूरतमंद लोगों की आवश्यकता पर मुझे हमेशा सहयोग देने के लिए उत्साहित करती रही आज उसी  प्रेरणा स्वरूप का दिन है उस शक्ति की देन है जो मैं आज यहां खड़ा हूं। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में प्रतिवर्ष ठंड में उन गरीब परिवारों को  कंबल पहुंचते हैं ,करीब 40 हजार से अधिक लोगों को चश्मा वितरण किया जा चुका है। गरीब असहाय व्यक्तियों के  स्वास्थ्य सेवा के लिए  यह ट्रस्ट निरंतर सेवा भाव से सहयोग देता है।

ऐसे परिवारों के लिए ट्रस्ट के द्वारा उनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाता है। लखनऊ  में करोना काल में 21 गाड़ियों से क्षेत्र को सेनिटाइज किया गया था। पूरे करोना के काल में जरूरमंद घरों में राशन किट पहुंचाया गया  । ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष  ठंड की मौसम में 100000 लोगों को कंबल वितरण किया जाएगा  और 51 स्वास्थ्य कैंप मेला प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी लगाया जाएगा। विगत 10 वर्षों से  वृक्षारोपण  और पर्यावरण संरक्षण, वृक्ष बचाओ पेड़ लगाओ की दिशा में जन जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने  5000 बच्चों को शिक्षा के लिये संकल्प लिया है। इस अवसर पर  ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने आज जो कुछ कर पाया हूं घर परिवार के सहयोग आशीर्वाद एवं ट्रस्ट के वॉलिंटियरों के कर्तव्य परायणता के बदौलत सब  संभव हुआ है आप  सबके प्रति आभार एवं साधुवाद है।  श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।