प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में ग्रामवासियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनुकरण का संकल्प लिया

सुल्तानपुर(एपीआई एजेंसी):- अयोध्या में भगवान श्री राम जी के मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा था। प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में ग्रामवासियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी निकालकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अनुकरण का संकल्प लिया।सेंट पी.डी.आर. डी स्कूल के बच्चो ने भगवान राम,माता सीता व लक्ष्मण और हनुमान जी का पात्र बने।

बच्चो की साज सज्जा अंकिता सिंह,अर्चना,ज्योति और वैष्णवी ने किया। भव्य शोभा यात्रा में गांव के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिलाओं का योग सराहनीय रहा।भाजपा नेता जंग बहादुर सिंह की मौजूदगी में रामायण काल का चित्रण किया गया। साथ ही प्रसाद वितरण और भव्य दीपोत्सव किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प लिया गया कि अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ उनके चरित्र को जीवन में हम सभी उतारेंगे।

इस अवसर पर प्रधान नागेंद्र सिंह,सेंट पी.डी.आर.डी स्कूल के संस्थापक धन्नजय सिंह,प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह,सत्येंद्र सिंह मास्टर,संजय सिंह,शिव फेर सिंह,रवि सिंह,शिवम सिंह,दिलीप जायसवाल,देवी प्रसाद जयसवाल,जयराम सिंह, आदि मौजूद रहे।