नई बाजार में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने किया रूट मार्च

नई बाजार में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने किया रूट मार्च

नई बाजार में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने किया रूट मार्च

नई बाजार में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने किया रूट मार्च

मऊ(एपीआई एजेंसी):- दोहरीघाट लोकसभा चुनाव ईद पर्व के मद्देनजर सामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए थाना प्रभारी संजय सरोज के नेतृत्व में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने दोहरीघाट के नई बाजार सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण बाजारों में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जिम्मेदार लोगों से मिलकर सामाजिक तत्व पर नजर बनाय रखने का आवाहन किया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार सरोज ने कहा कि निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। 
बुधवार को थाना अध्यक्ष संजय कुमार सरोज के नेतृत्व में पैरामिलिट्री व पुलिस के जवानों के साथ दोहरीघाट के नई बाजार सहित भैंसाखरग  सहारनपुर लामी हरदौली भगवान चक आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए सामाजिक तत्वों को शक्ति से निपटने का संदेश दिया। 

थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज ने  लोगों के साथ बैठकर उन्हें सामाजिक तत्वों पर नजर रखने और उनकी जानकारी पुलिस को देने का आवाहन किया। उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान उप निरीक्षक अमित सिंह उप निरीक्षक नितेश तिवारी उप निरीक्षक आदर्श दूबे उप निरीक्षक हंसराज यादव अरविंद यादव ज्वाला वर्मा रवि किरण सिंह सुनील अमरेश यादव सहित पुलिस और पहले मिलिट्री के जवान रहे।