धूमधाम से निकली राम बारात नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत 

Ram barat

धूमधाम से निकली राम बारात नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत 

धूमधाम से निकली राम बारात नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत

चिरैयाकोट (मऊ) स्थानीय नगर की रामलीला में मंगलवार को ढोल ताशा व बैंड बाजा के साथ राम बारात निकाली गई।जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए रामलीला मंच पर पहुंची एवं वहाँ राम विवाह का भव्य रूप से मंचन किया गया। जिसमें पारंपरिक रूप से ढोल,ताशा व बैंड बाजा के साथ श्रीराम की बारात अयोध्या से लेकर महाराज दशरथ जनकपुर आते हैं। इस बीच जगह-जगह नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई तथा आतिशबाजी भी की गई। रामलीला मंच के पास बारात पहुंचने पर जनकराज ने बारात का स्वागत किया। तत्पश्चात हाइड्रोलिक जयमाल स्टेज पर श्रीराम और सीता के जयमाल की लीला संपन्न हुई।जिसे दर्शकों की आंखें निहारती रहीं। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से राम विवाह की लीला का मंचन हुआ। वहीं राम कलेवा के मंचन के दौरान संचालक व निर्देशक अशोक कुमार ' अश्क चिरैयाकोटी ' एडवोकेट ने अपने गीत के माध्यम से दर्शकों को खूब आकर्षित किया। साथ ही रामजी पाण्डेय, सुभाष चन्द्र जायसवाल, सोहनलाल टी एम, गिरीशचंद्र उपाध्याय, प्रकाश पाण्डेय, विशाल मद्धेशिया, प्रियांशु पाण्डेय,श्रेय उपाध्याय,समीर, राजकुमार मौर्य, भूपेन्द्र मौर्य, महेन्द्र पाण्डेय, गनेश मद्देशिया,आशुतोष पाण्डेय,पंकज शर्मा, दीपक पाण्डेय, रामकुमार जायसवाल, श्रीनिवास गुप्ता आदि लोगों ने लीला संपन्न कराने में सहयोग किया।।