राजनाथ सिंह के पक्ष में पुजारियों एवं पुरोहितों ने किया सम्मेलन 

राजनाथ सिंह के पक्ष में पुजारियों एवं पुरोहितों ने किया सम्मेलन 

राजनाथ सिंह के पक्ष में पुजारियों एवं पुरोहितों ने किया सम्मेलन 

राजनाथ सिंह के पक्ष में पुजारियों एवं पुरोहितों ने किया सम्मेलन 

लखनऊ(एपीआई एजेंसी):- समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करने वाले, सभी में आपसी सामंजस्य बनाने वाले तथा सभी के सुख एवं सम्वृद्धि की अवधारण को चरित्रार्थ करने वाले पुजारियों/पुरोहितों का एक सम्मेलन आलमबाग स्थिति अवध चैराहा के निकट के०के० पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में सभी को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा सनातन धर्म की रक्षा करने वाले प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।

सम्मेलन में पधारे सभी पुजारियों, पुरोहितों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच से पांच सूत्रीय ज्ञापन भी दिया गया जिसमें मुफ्त बीमा, मासिक मानदेय, आयुष्मान कार्ड, ग्रीन कार्ड, एवं मंदिरों का संरक्षण करने की बात की गयी है। कार्यकम के मुख्य अतिथि नीरज सिंह, विशिष्ट अतिथि एम०एल०सी० व चुनाव प्रभारी मुकश शर्मा रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्रम्ह समाज के राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में शुक्ल ने कहा कि पुरोहितों की कोई आय तो होती नहीं वह तो भक्तों एवं भगवान की कृपा पर निर्भर होते हैं।

यदि सरकार द्वारा इन्हें वित्तीय सहायता मिल जाती है तो इनके परिवार का भरण पोषण यथोचित हो सकेगा। इस सम्बन्ध में कोरोना काल में भी हमारे संगठन ने बड़ी ही सिद्दत के साथ कार्य किया था जिसकी सभी लोग प्रसंशा करते रहते हैं। सभी पुरोहितों से आग्रह किया कि आगामी 20 मई को हमे दिखा देना है कि इस चुनाव को एक पर्व के रूप में मनायेंगे और अपने लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह को इस बार 5 लाख से ज्यादा वोटों से विजयी बनायेंगें। इस कार्यक्रम के आयोजक अजय त्रिपाठी ’’मुन्ना’’ प्रदेश अध्यक्ष उद्योग किसान व्यापार मंडल तथा सनातन महासभा भारत के अध्यक्ष डॉ0 प्रवीन वाजपेयी रहे।

कार्यकम की व्यवस्था में राम रूप (पप्पू यादव) अखिल भारतीय ब्रम्ह समाज के पदाधिकारी गण जिनमें प्रमुख रूप से दया शंकर पाण्डेय, सुधान्शु शुक्ला, राम कुमार चौबे, शेष नारायण पांडे, राम कृष्ण त्रिपाठी, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, पी0 के0 मिश्रा, अर्जुन द्विवेदी, कौशिक बनर्जी, राम किशोर मिश्रा ’’चच्चू’’, शैलेन्द्र शुक्ला, शिव कुमार शुक्ला, जे० पी० पाण्डेय तथा सनातन सहासभा भारत के रवि कचरू, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, राम किशोर शुक्ला, आहुति बाजपेयी, नीलिमा त्रिपाठी, तेजस्वी गोस्वामी, मनोज आदि लोग रहे।

सम्मेलन में पधारे सभी लोगों को आनन्द नारायण महाराज तथा हरेन्द्र गिरि जी महाराज का आशिर्वाद प्राप्त हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने नगर आयुक्त लखनऊ से मांग की कि बैकुण्ठ धाम जो कि जर्जर स्थित में हो चुका है इसका पुननिर्माण कराकर जन सामान्य को अनुग्रहीत करें। डॉ0 प्रवीण वाजपेयी ने प्रशासन से मांग की कि मंदिरों के आसपास से मांस एवं मदिरा की दुकानों को हटाा जाय। मुकेेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण ने सदैव धर्म और देश को बचाने का कार्य किया है। हमारी सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों का चहुमुखी विकास किया है चाहे वह अयोध्या हो या काशी अथवा मथुरा। साथ ही साथ पर्यटन के क्षेत्र में भारत सम्पूर्ण विश्व में अपना एक मुकाम हासिल कर रहा है।

नीरज सिंह ने कहा कि चुनाव का पर्व एक उत्सव की तरह है इसे त्यौहार की तरह मनायें। मुख्यमंत्री योगीजी तथा मोदी के संरक्षण में सभी तीर्थ अपने भव्य रूप में वापस आ रहे हैं। कुछ लोगों ने सनातन को समाप्त करने की कोशिश की परन्तु वे सफल नहीं हो सके। हमारा लखनऊ तहजीब के साथ अब ब्रम्होस मिसाइल वाला लखनऊ बन गया है। लखनऊ का चहुॅंमुखी विकास किया गया है। सम्मेलन के आयोजक अजय त्रिपाठी ’’मुन्ना’’ ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि हम हमेशा आप लोगों के साथ हैं किसी भी प्रकार की समस्या हो हमें बतायें उसे देवेन्द्र शुक्ल के साथ मिलकर निराकरण किया जायेगा।