10 जनवरी तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सरकार चला रही विशेष अभियान

10 जनवरी तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सरकार चला रही विशेष अभियान

10 जनवरी तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सरकार चला रही विशेष अभियान

10 जनवरी तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सरकार चला रही विशेष अभियान

By:- Amitabh Chaubey 
लखनऊ(एपीआई एजेंसी):- उत्तर प्रदेश के लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के साथ ही 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी प्रदान करने के लिए योगी सरकार 26 दिसंबर 2023 से 10 जनवरी 2024 तक प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नागरिक सीएमओ ऑफिस या नजदीकी आयुष्मान कार्ड कैंप कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

यही नहीं, लोग ऑनलाइन भी अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं बना सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले मोबाइल पर आयुष्मान एप को इंस्टाल करना होगा। इसके बाद लाभार्थी सूची में अपना नाम ढूंढकर ई केवाईसी व अन्य विवरण भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उनका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे वो डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए 14555/180018004444 पर संपर्क किया जा सकता है।