मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 57 जोड़ो की शादी सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 57 जोड़ो की शादी सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 57 जोड़ो की शादी सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 57 जोड़ो की शादी सम्पन्न

वाराणसी(एपीआई एजेंसी):- रोहनिया आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल तथा एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार की देखरेख में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के 31 तथा सेवापुरी ब्लॉक क्षेत्र के 26 जोड़ा सहित कुल 57 जोड़े की शादी सकुशल संपन्न हुई। जिसके दौरान मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नगीना देवी व प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल द्वारा वैदिक ब्राह्मण द्वारा हवन पूजन व मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

परंपरा अनुसार कन्या पक्ष की महिलाओं ने गाली व विवाह गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा आराजी लाइन क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के दो जोड़े वर वधुओ को मौलवी द्वारा निकाह कराया गया। अंत में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल के साथ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि प्रमुख नगीना देवी व प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल तथा सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू के प्रतिनिधि वंश नारायण पटेल ने संयुक्त रूप से सभी वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए बर्तन, गहना, कपड़ा आदि विभिन्न कई सामान उपहार के रूप में देते हुए वैवाहिक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने कहा कि सरकार गरीबों की हितैषी है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान सभी वर वधुओं को 51हजार रुपये का विभिन्न सामान उपहार के रूप में दिया जाता है तथा सभी कन्याओं के  बैंक खाते में 35 हजार रुपया जीवन यापन के लिए भेजा जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी बारातियों को भोजन व मिष्ठान व्यवस्था भी किया गया था।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडीओ पंचायत सुनील कुमार श्रीवास्तव, एडीओ समाज कल्याण सेवापुरीअभिषेक सिंह, संजीव सिंह ,जगनारायण पटेल, मोहम्मद अनवर, श्री प्रकाश यादव, राहुल राम सचिव,महेंद्र प्रताप सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।