सांसद विजय दुबे का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

सांसद विजय दुबे का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

सांसद विजय दुबे का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

सांसद विजय दुबे का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

कुशीनगर(एपीआई एजेंसी):- कुशीनगर के सांसद व लोकसभा कुशीनगर के पुनः भाजपा प्रत्याशी बनाये गए विजय कुमार दुबे के जनपद आगमन पर जगह - जगह भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत‌ किया।
शुक्रवार को लोकसभा सांसद दुबे का काफिला जैसे ही हेतिमपुर भैंसहा, पकवा इनार में ढोल नगारे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। यहां मण्डल सुमित त्रिपाठी, विनोद गिरी, राकेश गिरी,सुमन्त दुबे, अध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रधान सुनील राजभर, प्रधान संजीव सिंह आदि ने स्वागत किया।

बुद्धा गेट पर  भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। गांधी चौक कसया में नापप अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व मण्डल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। अमिय चौक, बाडी पूल, साखोपार, जानकी नगर सहित दर्जनों जगहों फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत सांसद दुबे ने कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास के साथ देश व प्रदेश का विकास करा रही है।

कुशीनगर में हर क्षेत्र का विकास कराया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड़, विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय, नापप पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, सतीश मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।