जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने एडीओ पंचायत को सौंपा 8 सूत्री ज्ञापन

अमेठी(एपीआई एजेंसी):- बाजार शुकुल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बाजार शुकुल कस्बा के रामलीला मैदान में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिला संरक्षक देवी दयाल शर्मा व ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव की अगुआई में किसान पंचायत लगाकर डीएम को सम्बोधित आठ सूत्री ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक कुमार को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

किसान पंचायत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर हाथों में स्लोगन लेकर आम जनमानस से आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने एवं अधिक से अधिक मतदान करने के प्रति जागरूक कर प्रेरित किया।

किसान पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव,राम प्रसाद शुक्ला,सुनील कुमार शर्मा,राम प्रकाश यादव, परमीना, किरन,ज्ञान प्रकाश शुक्ला,रफीक अहमद,गंगा प्रसाद, जितेन्द्र कुमार आदि भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।