जिला सचिव मनोनीत कर विश्वविजय सिंह का सपा ने बढ़ाया मान

जिला सचिव मनोनीत कर विश्वविजय सिंह का सपा ने बढ़ाया मान

जिला सचिव मनोनीत कर विश्वविजय सिंह का सपा ने बढ़ाया मान

जिला सचिव मनोनीत कर विश्वविजय सिंह का सपा ने बढ़ाया मान

कुशीनगर(एपीआई एजेंसी):- खड्डा ब्लाक के बरवा रतनपुर गांव के निवासी जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह को समाजवादी पार्टी ने पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा को देखकर जिला सचिव पद का ईनाम दिया है। खड्डा ब्लाक के पिछड़े इलाके के गांव बंगरी टोला में एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले विश्वविजय सिंह अपने पिता को ही अपना आदर्श मानते हैं। उनके पिता राजकिशोर सिंह क्षेत्र के लब्धप्रतिष्ठित व्यक्तियों में गिने जाते थे।

सामाजिक और धार्मिक कार्यों को बखूबी निभाते थे।दो दसक पुर्व हुए एक नरसंहार में उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया था। असमय माता पिता का शाया उठ जाने से विश्वविजय सिंह को काफी आघात लगा। उससे उबरने के बाद उन्होंने पिता के सामाजिक विरासत को अपना मिशन बना कर लोगों के सेवा करने लगे। वह सक्रिय राजनीति में वर्ष 2010 में आये। समाजवादी पार्टी के विचार धार से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी के नितियों को लोगों तक पहुंचाने और एक निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह बगैर किसी पद के जुटे रहे।

वर्ष 2017 में जिला पंचायत सदस्य के लिए पार्टी से टिकट मांगा संयोग से सिट आरक्षित हो गई जिसके चलते वह चुनाव नहीं लड़ पाये। वर्ष 2021 में खड्डा के वार्ड 9 से निर्दल के रूप में चुनाव लड़ा। लोगों ने उनके सामाजिक योगदान पिता के सामाजिक लड़ाई के कुर्बानी का कर्ज उनको निर्दल ही जिला पंचायत सदस्य बना कर चुका दिया। निर्दल होते हुए भी वह सत्ता के दबाव में नहीं झुके। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को अपना मत देकर पार्टी के प्रति निष्ठा का लोहा मनवाया दिया।

जमीन स्तर से लेकर सोशल मीडिया पर भी हमेशा जनहित के मुद्दों पर सत्ता दल को घेरने और बेबाकी के साथ खुलकर आलोचना कर के चलते वह आम जन के बीच भरोसा कायम रखा। निष्ठा को देखकर समाजवादी पार्टी ने उन्हें कुशीनगर जनपद का जिला सचिव बना कर ईनाम दिया। विश्वविजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निष्ठा के निर्वहन करने का कार्य करूंगा। जनहित के मुद्दों पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।