मतदान प्रतिशत में लगातार गिरावट चिंता का विषय:- दिनेश शर्मा

मतदान प्रतिशत में लगातार गिरावट चिंता का विषय:- दिनेश शर्मा

मतदान प्रतिशत में लगातार गिरावट चिंता का विषय:- दिनेश शर्मा

मतदान प्रतिशत में लगातार गिरावट चिंता का विषय:- दिनेश शर्मा

मथुरा(एपीआई एजेंसी):- हिन्दू वादी नेता दिनेश शर्मा ने कहा है कि तीन बार से लगातार मत प्रतिशत में गिरावट मजबूत लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। यह सब इसके बावजूद है कि लोग पढ लिख रहे हैं और जागरूक हो रहे हैं। अपने अधिकारों की लड़ाई लड रहे हैं, जबकि लोकतंत्र में मताधिकार से बडा कोई अधिकार नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि प्रथम कारण एक ही प्रत्याशी को कई बार रिपीट करना। दूसरा स्थानीय कार्यकर्ताओं को तवज्जो न देना और तीसरा प्रचंड गर्मी में चुनाव होना है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष हिंदू पक्ष कार दिनेश शर्मा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के लिए प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं का सम्मान न करना। प्रचंड गर्मी के मौसम में मतदान कार्यक्रम तय करना।

उन्होंने कहा कि जहां भी अभी मतदान होना है, वहां मतदाता अधिक से अधिक संख्या में निकलें और मतदान करें, जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिले। आप प्रत्याशी से नाराज हो सकते हैं, नेताओं से नाराजगी हो सकते है लेकिन स्वतंत्रत मजबूत लोकतंत्र के लिए आपका मतदान इस राष्ट्र के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए आगे के चरणों में भारी मतदान करना होगा। अपने परिवार का 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।