पिछली सरकारों ने 70 सालों तक केवल लूटने का काम किया था: आशीष पटेल

पिछली सरकारों ने 70 सालों तक केवल लूटने का काम किया था: आशीष पटेल

पिछली सरकारों  ने 70 सालों तक केवल लूटने का काम किया था: आशीष पटेल

पिछली सरकारों  ने 70 सालों तक केवल लूटने का काम किया था:  आशीष पटेल 

मिर्जापुर(एपीआई एजेंसी):- अहरौरा क्षेत्र के ममनिया गांव में भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत आयोजित चौपाल में  कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा की पिछली सरकारों ने केवल देश को लूटने का काम किया था। आज मोदी और योगी सरकार में विकास हो रहा हैं सरकार द्वारा तमाम योजनाओं के तहत लोगों को लाभ मिल रहा हैं जो लोग किसी कारण वश छूट गए है उनको चौपाल में अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंना चाहिए उनको योजना का लाभ जरूर मिलेगा।

कार्यक्रम संचालन संतोष कुशवाहा एडीओ एग्रीकल्चरल ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता  के प्रति जागरूक किया  गया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह टोपी अपना दल एस प्रदेश सचिव, अरूणेश सिंह पटेल,  राजबहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा, रमेश बहेलिया मंडल उपाध्यक्ष , खंड विकास अधिकारी रमाकांत, नीरज कुमार पांडेय, यहां के बाद  अहरौरा में लोकतंत्र सेनानी  जवाहर लाल के घर पहुंच कर परिवार जनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना प्रकट किया।