प्रतापगढ़ पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य

प्रतापगढ़ पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य

प्रतापगढ़ पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य

प्रतापगढ़ पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य

प्रतापगढ़(एपीआई एजेंसी):- सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य प्रतापगढ़ पहुंचे,अवसान माता पूजन महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल,सांसद और विधायक ने राज्यपाल का भव्य स्वागत किया।  महिला मोर्चा की नेता प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में 1100 महिलाओं के दुरदुरिया कार्यक्रम का किया गया था आयोजन,माता अवसान के पूजन में हजारों की संख्या में शामिल हुई महिलाएं,वही सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा की मैं अवसान माता के कार्यक्रम में आया हूं, यहा नारी शक्ति का जागरण बड़े स्तर पर हो रहा है,मोदी को धन्यवाद देते हैं।

जिन्होंने नारी वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को सशक्त किया,इस क्षेत्र में मोदी ने एक महत्वपूर्ण कार्य किया है,मातृशक्ति से हम घर परिवार और राष्ट्र को मजबूत कर सकते हैं,इनका मजबूत होना बेहद ही जरूरी है, आज अवसान माता की पूजन में इतनी माता की तपस्या देखकर मैं अभिभूत हूं, सुबह से बिना कुछ खाए पिए माताएं पूजन में बैठी हुई हैं, भारतीय संस्कृति की पुनर्जागरण की बेला है,जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता भी निवास करते हैं।

आपको बताते चलें कि भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री प्रतिभा सिंह ने आज लीलापुर के तेजगढ़ गांव में अवसान माता की पूजन और दुरदुरिया का कार्यक्रम रखा था, जिसमें गांव की हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई तो वहीं सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य भी कार्यक्रम में शिरकत किया, वही राज्यपाल कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रतापगढ़ के सांसद के आवास पर जाने के लिए रवाना हो गए।