राजनीतिक गतिशीलता से प्रगति के आयाम को मिलता है मुकाम- विवेक ठाकुर सांसद

राजनीतिक गतिशीलता से प्रगति के आयाम को मिलता है मुकाम- विवेक ठाकुर सांसद

राजनीतिक गतिशीलता से प्रगति के आयाम को मिलता है मुकाम- विवेक ठाकुर सांसद

राजनीतिक गतिशीलता से प्रगति के आयाम को मिलता है मुकाम- विवेक ठाकुर सांसद

मऊ(एपीआई एजेंसी):- राजनीति गतिशीलता का कार्य है,निरंतर गतिशील रहने से  प्रगति के आयाम को मुकाम मिल जाता है। मौजूदा दौर में राजनीति के जो आयाम हैं, वह पूरी तरह से बहुआयामी है। हमें हर क्षेत्र में विकास की गतिशीलता देखने को मिल रही है , और यह तभी संभव हुआ है ,जब हमने देश में शांति विकास और स्थिरता के लिए नरेंद्र मोदी को चुना, अब समय आ गया है कि हम उन्हें चुनाव में हैट्रिक प्रदान करें।

यह विचार 125 कोहोर्ट मिलन एवं संवाद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर रतनपुरा स्थित ब्लॉक सभागार में अपने विचार शव्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती नूपुर अग्रवाल तथा संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने किया। संवाद कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भाग लिया। इसी संवाद कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देते हुए राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। यह हमें कहने की नहीं आपको देखने और महसूस करने की का विषय वस्तु है। समाज के सभी वर्गों को सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज स्थिति यह है कि केंद्र सरकार  अपने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य कर रही है। स्थिति यह है कि जब इडी और सीबीआई के छापे पड़ रहे हैं तो उन्हें 500 करोड रुपए की नगदी मिल रही है। यही वजह है कि परिवर्तन प्रत्येक व्यक्ति महसूस कर रहा है। मऊ जनपद में भी व्यापक बदलाव आया है। आज हर  व्यक्ति अपने को सुरक्षित ,शांति में और कानूनी दायरे में पा रहा है। नहीं तो यहां पर माफियाओं की गुंडागर्दी चलती थी, और वह समानांतर प्रशासन चलाते थे। परंतु डबल इंजन की सरकार ने इनकी नकेल कस करके जनपद में सांप्रदायिक स्वभाव और सुरक्षा का वातावरण बना दिया है।

राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने सभी से आग्रह किया कि हमें देश की भविष्य को सुरक्षित और प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए पुनः नरेंद्र मोदी को पुनर्स्थापित करना है। क्योंकि वह सही मायने में राम के दूत हैं, और आजादी के बाद इस तरह का कोई सिद्ध पुरुष हम सबके लिए  देश को बुलंदियों पर पहुंचाने का निरंतर कार्य कर रहा है। अब छोटे-मोटे कारकों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। हमें  राष्ट्र गौरव को  प्राथमिकता देना है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, लोकसभा संयोजक मुन्ना दुबे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिंदर सिंह, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ,संजीव कुमार जायसवाल उर्फ डिंपल सर्वेश राय पूर्व ब्लॉक प्रमुख, दीनानाथ शर्मा प्रदेश अध्यक्ष नई सभा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर ,प्रेम कुमार गौड़, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार वर्मा ,व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनारायण साहू ,फतेह बहादुर गुप्त, अनिल कुमार वर्मा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाग लिया।