सामुहिक प्रयास से करेगे क्षयरोग का खात्मा: आशुतोष 

सामुहिक प्रयास से करेगे क्षयरोग का खात्मा: आशुतोष 

सामुहिक प्रयास से करेगे क्षयरोग का खात्मा: आशुतोष 

सामुहिक प्रयास से करेगे क्षयरोग का खात्मा: आशुतोष 

कुशीनगर(एपीआई एजेंसी):- कसया आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिश्रौली पर ट्रिपल ए यानी आशा,एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की सयुक्त बैठक में टीबी रोग के बारे विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। तथा सभी से अपील किया गया कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करें। बैठक को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कि सामुहिक प्रयास से करेगे क्षयरोग को खात्मा। उन्होंने ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाना है। टीबी रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियो को जाँच एवं उपचार हेतु प्रेरित करे। ताकि वह समाज में दूसरे व्यक्तियों को न फैला सके।

सीएचओ स्मिता मौर्या ने कहा कि क्षयरोग अब असाध्य नही है यह बात सभी लोग समझ गये है।अतः आप सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में जिन व्यक्तियों को खाँसी,बलगम आ रहा हो उनकी जाँच अवश्य कराये। जाँच के बाद यदि रोग का पता चलता है तो वह उपचार लेकर पूर्ण स्वस्थ हो सकता है। बैठक में बीओसी गजाधर तिवारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर सभी जरूरी टीके अवश्य लगवाये एवं नयी गर्भवती महिलाओं को भी चिन्हित करें।

इस दौरान एसटीएस शाहिद अंसारी, एएनएम रंजू तिवारी,सुनीता देवी,आंगनवाड़ी कार्यकत्री पूनम शुक्ला,सुनीता श्रीवास्तव, नागवंती देवी आशा निर्मला देवी,सुमन देवी,गीता दुबे,बबिता दुबे,इसरावती देवी,रेखा देवी आदि उपस्थित रही।