उद्योग व्यापार मंडल के पहल पर सांसदो का पत्रक लाई रंग : रेल मंत्रालय ने दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का दिया स्टॉपेज

उद्योग व्यापार मंडल के पहल पर सांसदो का पत्रक लाई रंग : रेल मंत्रालय ने दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का दिया स्टॉपेज

उद्योग व्यापार मंडल के पहल पर सांसदो का पत्रक लाई रंग : रेल मंत्रालय ने दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का दिया स्टॉपेज

उद्योग व्यापार मंडल के पहल पर सांसदो का पत्रक लाई रंग : रेल मंत्रालय ने दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का दिया स्टॉपेज

गाजीपुर(एपीआई एजेंसी):- दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन अपने आप में एक पहचान रखती है। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद और किसानों के मसीहा स्वामी सहजानंद सरस्वती की गृह का स्टेशन है। जहां से सन 1965 भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद ने यहां से ट्रेन पकड़ के हेड क्वार्टर रवाना हुए थे। वही स्वामी सहजानंद सरस्वती इसी दुल्लहपुर स्टेशन से ट्रेन पड़कर बिहार सहित कई देशों का भ्रमण किया। ऐसे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए कई वर्षों से ट्रेन की मांग की जा रही थी।

लगभग 15 वर्षों से लिछवी ट्रेन की स्टोपेज़ की मांग की गई लेकिन आज तक मांग पूरा नहीं हुआ। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया के पहल पर सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ0 रामवृक्ष सिंह यादव, जवाहर यादव ने उद्योग व्यापार मंडल के पत्रक को दिल्ली जाकर आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ, चंदौली सांसद व इस्पात मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु  को आवेदन देकर दुल्लहपुर में लिछवी ट्रेन ठहराव की गुहार लगाई थी। इस मामले को सांसदों ने संज्ञान लिया और रेल मंत्री  वैष्णव  को पत्र लिखकर शीघ्र ट्रेन स्टॉपेज के लिए मांग किए थे।

इसके बाद रेल मंत्रालय ने मऊ से आनंद विहार दिल्ली के लिए ट्रेन का स्टापेज़ दुल्लहपुर स्टेशन पर किए हैं।
मालूम हो की शुक्रवार और मंगलवार को देर शाम 9:15 पर मऊ से आनंद विहार नई दिल्ली जाएगी। तथा बृहस्पतिवार रविवार को सुबह 5:40 पर आनंद विहार से मऊ के लिए आएगी। दुल्लहपुर क्षेत्र वासियों के लिए दिल्ली जाने के लिए गाजीपुर,तो मऊ या वाराणसी जाने पढ़ते थे लेकिन अब दुल्लहपुर से ही दिल्ली जाने के लिए ट्रेनकी सुविधा मिल गई है।

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया ने कहा कि सभी सांसदों और रेल मंत्री का तहे दिल से धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की काफी आवश्यकता थी जहां से आजमगढ़ मऊ गाजीपुर के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी। आने वाले दिनों में अन्य ट्रेनों का भी स्टॉपेज दुल्लहपुर में  होगी। इस मौके पर दुल्लापुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया ने ट्रेन के चालक और गार्ड को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया। डॉ0 राम वृक्ष सिंह यादव, सुभाष पांडे, दीपक चौरसिया,त्रिलोकी पांडे, विनोद मद्धेशिया, सनोज राजभर, सुनील मद्धेशिया, अजय विश्वकर्मा, गुड्डू सोनकर, संजीव चौरसिया, इजहार अहमद, अशोक वर्मा, जवाहीर यादव, जय हिंद यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।