भाजपाइयों ने कांग्रेस व भ्र्ष्टाचार का फूंका पुतला

भाजपाइयों ने कांग्रेस व भ्र्ष्टाचार का फूंका पुतला

भाजपाइयों ने कांग्रेस व भ्र्ष्टाचार का फूंका पुतला

भाजपाइयों ने कांग्रेस व भ्र्ष्टाचार का फूंका पुतला 

महराजगंज(एपीआई एजेंसी):- जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कांग्रेस व भ्र्ष्टाचार का पुतला फूंका और जम कर नारेबाजी की। कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद , भ्रष्टाचारी मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्र्ष्टाचार की जननी है। आज भी कांग्रेस के लोगो के पास  से  अवैध  नोट की गड्डियां मिल रही है।

जिसका कोई लेख जोखा नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय बन गयी है।उन्होंने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस पार्टी है और आजादी के बाद से दशकों तक सत्ता में रहने वाली इस पार्टी ने भ्रष्टाचार के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंकने कहा कि छत्तीसगढ़ में सामने आया ‘घोटाला’ कांग्रेस के भ्रष्टाचार की यात्रा की एक नई नजीर बनकर सबके सामने है। जिला प्रभारी ने आरोप लगाया कि जल-थल-नभ में कांग्रेस सरकारों में हुए भ्रष्टाचार का परिणाम रहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय बन गयी है ।