सरयू नदी में सकुशल मूर्ति विसर्जन संपन्न

Durga murti visarjan in saryu nadi

सरयू नदी में सकुशल मूर्ति विसर्जन संपन्न

सरयू नदी में गाजे-बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, प्रशासन अलर्ट

दोहरीघाट। शारदीय नवरात्र संपन्न होने पर माता रानी के विविध स्वरूपों का पूजन अर्चन करने के बाद अब उनकी धूमधाम से विदाई की जा रही है। दुर्गा पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन के लिए नाचते गाते जयकारे लगाते धूमधाम से ले जाया जा रहा है।

दोहरीघाट थाना अंतर्गत करीब 100 से अधिक स्थानों पर पंडाल सजाए गए थे। यहां मूर्तियों की स्थापना करके पूजन अर्चन किया जाता रहा। कन्या पूजन, भंडारा, और डीजे की धूम मची रही। श्रद्धालु परिवार सहित माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए पहुंचते रहे।

इसी क्रम में आज उत्तर वाहनीं मां सरजू की पावन जल धारा में वैदिक मंत्रों के साथ दर्जनों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। लोग माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा में अबीर गुलाल उड़ाते रहे। भजन पर थिरकते श्रद्धालु काफी दूर तक पैदल ही जाते नजर आ रहे थे। इस दौरान विसर्जन स्थान यानी रामघाट पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई थी। विसर्जन शोभायात्राओं के साथ ही पुलिस चल रही है। अभी विसर्जन की यह धूम पूर्णिमा तक चलेगी।

दोहरीघाट थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि माता रानी के भक्तों को विसर्जन में किसी तरह की परेशानी न आए इसके लिए जगह जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दूर-दराज से आने वाली प्रतिमाओं का नदी की धारा में विसर्जन करने के लिए प्रशिक्षित लोगों को तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिमाओं को राम घाट पर क्रमबद्ध तरीके से ले जाकर नदी की धारा में विसर्जन कराया जा रहा है। हरिशंकर सिंह ने कहा कि विसर्जन के तीसरे दिन करीब आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। विसर्जन का क्रम पूर्णिमा तक चलता रहेगा।

विसर्जन के दौरान घोसी के तहसीलदार उमेश कुमार सिंह, लेखपाल अरविंद कुमार पांडे, आशीष यादव आदि लोग नदी तट पर सतर्क रहे।