ठाकुर राजा रईस के भदोही प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

ठाकुर राजा रईस के भदोही प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

ठाकुर राजा रईस के भदोही प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

ठाकुर राजा रईस के भदोही प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

भदोही(एपीआई एजेंसी):- प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय  मंच पर्यावरण प्रकोष्ठ राष्ट्रीय संयोजक गौ सेवा ठाकुर राजा रईस के भदोही प्रथम आगमन पर भदोही शहर के औराई रोड  के पास फूल माला व अंगवस्त्रम पहना कर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान  राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत रसुल के काफिले लखनऊ से चलकर कुंडा भदोही औराई रोड होते बनारस के एक आयोजित कार्यक्रम मे भाग लेने जा रहे थे इसी बीच औराई रोड पर  प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महबूब बेग ने राष्ट्रीय मंच पर्यावरण प्रकोष्ठ के के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजा रईस व प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत रसुल का काफिला रोक कर स्वागत किया इस मौके पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरुकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत रसुल ने कहा भाजपा सरकार में देश व प्रदेश दंगामुक्त हुआ। कहा प्रदेश से जितने गुंडा माफिया थे वे सभी देश व प्रदेश को छोड़ कर भाग गए या तो फिर वे जमींदोज हो गए। आज भाजपा की सरकार में  देश व प्रदेश में जनता सुकून की ज़िंदगी गुजार रही है। पूरे देश मे एक भी दंगा नही हुआ।

वहीं  राष्ट्रीय मंच पर्यावरण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक पर्यावरण  गौ सेवा के ठाकुर राजा रईस ने विपक्षियों पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा की सरकार में  उत्तर प्रदेश के किसी न किसी जिलों में लोग दंगो की आग में झुलस रहे थे। गुंडे माफियाओं का राज चलता रहा। पिछड़े दलित और अल्पसंख्यको का जीना दुर्भर हो गया था लेकिन जब से भाजपा की अमन शांति वाली सरकार बनी प्रदेश की जनता राहत की सांस लेने लगी। ठाकुर ने कहा भारतीय जनता पार्टी की लगभग 10 वर्षो की सरकार में हर वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री आवास से गरीबो को रहने के लिए छत मिला,खाने के लिए अनाज मिल रहा है जिससे आज गरीब अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। ठाकुर ने कहा आगामी लोकसभा की चुनाव में देश के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यको की एकजुटता से एक बार फिर भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में बनेगी। इस मौके पर  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महबूब बेग की टीम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।