समाजवादी चिंतक पण्डित राम गोविंद दूबे का निधन, शोक की लहर

समाजवादी चिंतक पण्डित राम गोविंद दूबे का निधन, शोक की लहर

समाजवादी चिंतक पण्डित राम गोविंद दूबे का निधन, शोक की लहर

समाजवादी चिंतक पण्डित राम गोविंद दूबे का निधन, शोक की लहर 

जौनपुर(एपीआई एजेंसी):- समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पं.राम गोविंद दुबे (83) वर्ष का निधन सोमवार को उनके निज निवास परमानतपुर (शास्त्री नगर) लम्बी बीमारी के चलते हो गया। स्व दुबे छात्र जीवन में सक्रिय रहते हुए काशी विद्यापीठ वाराणसी, एवंम तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। इन्होंने भाषा विधेयक आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए अंग्रेजी भाषा का पुरजोर विरोध किया और बहुत दिनों तक संघर्ष किया था।

डॉ0 राम मनोहर लोहिया के विचारों से ओत-प्रोत होते हुए हमेशा समाजवाद में विश्वास किया। पूर्ववर्ती सरकार में महत्वपूर्ण पदों के आफर को ठुकराते हुए समाजवाद जीवन में ही विश्वास किया। एक बार जौनपुर सदर सीट से लोहिया सोसलिस्ट पार्टी से विधानसभा का चुनाव भी लड़े थे। जिसमे इनकी पराजय तो हुई लेकिन लोगों में अपना विश्वास जताया था। इनके निधन का समाचार सुनते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी।

ये अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र,व एक पुत्री छोड़ गये है। इनके एक पुत्र सुशील चंद्र दुबे आज भी समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव पद पर आसीन रहकर समाजवाद की अलख जगा रहे है। इनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी में किया गया। मुखाग्नि इनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ0 राकेश चंद्र दुबे ने दिया।