भाजपा विधायक ने जरूरतमंदों को वितरित किया कम्बल

भाजपा विधायक ने जरूरतमंदों को वितरित किया कम्बल

भाजपा विधायक ने जरूरतमंदों को वितरित किया कम्बल

भाजपा विधायक ने जरूरतमंदों को वितरित किया कम्बल

अमेठी(एपीआई एजेंसी):- ठंड से बचाव के लिए बाजार शुकुल के ग्राम पंचायत शिवली में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करने के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कम्बल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश पासी ने प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह के साथ हजारों जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया।कम्बल पाकर जहां जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे वहीं इस नेक कार्य के लिए क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश पासी ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह की सराहना की।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह ने कहा की जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य एवं पुनीत कार्य नही है।जरूरतमंदों की सेवा करने से मन को आत्म संतुष्टि मिलती है।

कम्बल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश पासी,वरिष्ठ भाजपा नेता पण्डित राम उजेरे शुक्ला,विनय चौरसिया,गंगाप्रसाद,महेश दुबे,संतोष पाण्डेय सहित सम्भ्रांत जन काफी संख्या में मौजूद रहे।