राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेई ने मां कामाख्या धाम मंदिर में टेका मत्था

राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेई ने मां कामाख्या धाम मंदिर में टेका मत्था

राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेई ने मां कामाख्या धाम मंदिर में टेका मत्था

राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेई ने मां कामाख्या धाम मंदिर में टेका मत्था

गाजीपुर(एपीआई एजेंसी):- सेवराई ऐतिहासिक मां कामाख्या धाम मंदिर में मंगलवार को राज्यसभा सदस्य अशोक वाजपेई एवं पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने दर्शन पूजनकर पूजा-अर्चना किया एवं देश के शांति एवं समृद्धि के लिए माता रानी से प्रार्थना की। मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी व पूजारी मिथुन उपाध्याय ने विधिवत मंत्रोचारण के साथ आरती कराया तत्पश्चात मां की चुनरी भेंटकर आशिर्वाद दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परासर गोत्र के ब्राम्हणों के कुल देवी मां कामाख्या मंदिर का पुराना इतिहास है। यह प्रदेश की प्राचीन धरोहर में से एक है, इसलिए इसे सहेजकर रखना सबका फर्ज है। उन्होंने मंदिर के साथ बने तालाब में पानी डालने की बात की, ताकि यह और सुंदर लगे। बताया कि मंदिर के साथ बना वन पार्क मंदिर की शोभा बढ़ा रहा है। इस दौरान लोगों ने मां कामाख्या देवी के इतिहास के बारे में भी जानकारी दी। जिस पर वाजपेई ने यथासंभव मंदिर परिसर में विकास कराने का आश्वासन दिया।

पूजा अर्चना के बाद पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा खुदरा पथरा के भदौरा यूवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शौरभ उपाध्याय के आवास पर पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा किया।अंत में यूवा मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष शौरभ उपाध्याय व भाजपा नेताओं ने उन्हें मां कामाख्या देवी का स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। कुल देवी मां कामाख्या के दर्शन के दौरान उनके साथ जिले के महामंत्री ओमप्रकाश राय, जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री विवेकानंद राय, जिला मंत्री जितेंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष भाजपा अमित पांडे, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, रितु उपाध्याय, राजू, विष्णु, आलोक, अजय, पीयूष तिवारी, हेमंत, हनी सिंह, शशिनाथ उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।