उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने नववर्ष पर मनाया अधिकारियों का स्वागत समारोह

By:- Amitabh Chaubey 
लखनऊ(एपीआई एजेंसी):- उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ , संबद्ध (हिन्द मजदूर सभा)के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव यूनियन (PCU)निगम के प्रधान कार्यालय पर नववर्ष के उपलक्ष में अधिकारियों का स्वागत समारोह किया गया।

PCU के प्रबंध निदेशक श्रीकांत गौस्वामी को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बुके व यूनियन कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया, साथ ही साथ PCU प्रधान कार्यालय पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को नववर्ष पर पुष्प गुच्छ देकर व यूनियन की घड़ी और कैलेंडर देकर , मिठाई खिलाकर नव वर्ष पर बधाई दी गई और अध्यक्ष द्वारा PCU निरंतर वृद्धि की ओर अग्रसर हो ऐसी शुभकामनाएओ के साथ नव वर्ष हर्ष उल्लास से मनाया गया।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के प्रधान कार्यालय पर नववर्ष के उपलक्ष में अधिकारियों का स्वागत समारोह किया गया भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक रमेश बाबू गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बुके व यूनियन कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया, साथ ही साथ प्रधान कार्यालय पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को नववर्ष पर पुष्प कुछ देकर  यूनियन की घड़ी और कैलेंडर देकर , मिठाई खिलाकर नव वर्ष पर बधाई दी गई।