यातायात पुलिस ने 36 वाहनों का किया चालान

यातायात पुलिस ने 36 वाहनों का किया चालान

यातायात पुलिस ने 36 वाहनों का किया चालान

यातायात पुलिस ने 36 वाहनों का किया चालान

मऊ(एपीआई एजेंसी):- दोहरीघाट पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में टी एस आई केदारनाथ भारती के नेतृत्व में यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान में नियमों के विरुद्ध वाहन चलाते मिलने पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए 36 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही वाहन स्वामी व चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

टी एस आई केदारनाथ भारती ने पुलिस बूथ, चौहान चौक, गोठा बाईपास, नई बाजार साहित अन्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लोगों को हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट लगाने की प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर 36 वाहनों का चालान काटा गया है जिसमें 12 चार पहिया 24 दो पहिया वाहनों का चालान काटा गया। वहीं वाहन चालकों को नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। वहीं उन्होंने लोगों को जागरूक भी किया कि शराब पीकर गाड़ी न चलाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।