योगी मंत्रिमंडल में 4 नए चेहरे शामिल: राज्यपाल ने दिलाई शपथ:मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

योगी मंत्रिमंडल में 4 नए चेहरे शामिल: राज्यपाल ने दिलाई शपथ:मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

योगी मंत्रिमंडल में 4 नए चेहरे शामिल: राज्यपाल ने दिलाई शपथ:मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

योगी मंत्रिमंडल में 4 नए चेहरे शामिल: राज्यपाल ने दिलाई शपथ:मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

By:- Amitabh Chaubey 
लखनऊ(एपीआई एजेंसी):- योगी मंत्रिमंडल में मंगलवार को चार नए मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने इन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। योगी सरकार में ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा व अनिल कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही योगी मंत्रिमंडल में अब 56 मंत्री हो गए हैं। 

जिन चार मंत्रियों ने शपथ ली उनमें दो पूर्वी उत्तर प्रदेश से व दो पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं इनमें तीन कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री बनाए गए हैं नए मंत्रियों में दो ओबीसी, एक ब्राह्मण और एक जाटव को जगह दी गई है। यह विस्तार भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से खासा असरदार होने वाला है। भाजपा इस विस्तार से कई तरह के संतुलन साधने की कोशिश कर रही है राजनीतिक नजरिए से देखा जाए तो गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा से विधायक ओमप्रकाश राजभर को मंत्रीमंडल में शामिल कर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में राजभर बिरादरी को साधने की कोशिश की गई है विधानसभा चुनाव में राजभर सपा के साथ थे जिस की वजह से गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, अम्बेडकरनगर सहित अगल बगल के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। ओमप्रकाश राजभर काफी दिनों से मंत्रीमंडल में शामिल होने का प्रयास कर रहे थे,जो अब जा कर सफल हुई।

वहीं  विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ छोड़कर सपा मैं गए और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी सीट से सपा विधायक रहे दारा सिंह चौहान को भाजपा फिर से अपने साथ मिला लिया है। दारा सिंह चौहान सपा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के सिंबल पर घोसी से चुनाव लड़े जिस मैं वो चुनाव हार गए। चुनाव हराने के बाद भी भाजपा को उन की अहमियत पाता है जिस वजह से उन्हें विधान परिषद सदस्य बना दिया गया, अब मंत्रीमंडल के सदस्य बन गए हैं और उन्हे कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है।

सहिबाबाद से भाजपा के  विधायक सुनील शर्मा को भी मंत्री पद से नवाजा गया है सुनील शर्मा की गिनती क्षेत्रीय स्तर पर ब्राह्मणों के बड़े और मान्य नेताओं में होती हैं। महेश शर्मा से नाराजगी को कम करने के लिए इन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। वैसे आप को बता दे सुनील शर्मा सब से अधिक वोट से विधानसभा चुनाव जीते थे। अभी तक इतनों वोटों से किसी ने भी विधानसभा चुनाव नही जीता था। जिस की वजह से इन का नाम वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज है।

वहीं मंत्रीमंडल में रालोद को भी एक जगह मिली है अनिल कुमार रालोद कोटे से मंत्री बने है। रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जाटों को साधने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। किसान आंदोलन से भाजपा के प्रति उपजी नाराजगी को कम करने में यह मददगार साबित होगा रालोद को लोकसभा चुनाव में भी बागपत और बिजनौर दो सीटें दी गई हैं। वहीं राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवनिर्वाचित मंत्रियों को पुष्प देकर शुभकामनाएं दीं।