बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता

बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता

बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता

बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता

मऊ(एपीआई एजेंसी):- दोहरीघाट, सोमवार को कस्बा स्थित मंगलम वाटिका सभागार में मधुबन विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र संयोजक  सेक्टर प्रभारी मंडल अध्यक्ष और चुनाव संचालन समिति के सदस्यों की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे।

क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व सभी बूथ समिति को एक बार फिर से सक्रिय करते हुए बूथ जीता चुनाव जीता का संकल्प लेकर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से लग जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्ववाहन किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि कुशल नेतृत्व और अनुशासित कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान है।

कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत से पार्टी चुनाव जीतती है और सरकार बनती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एन डी ए के प्रत्याशी डॉ0अरविंद राजभर देवेंद्र सिंह नूपुर अग्रवाल दुर्ग विजय राय संतोष राय अवधेश कुमार विनय जयसवाल सुरेंद्र गुप्ता नितेश तिवारी विजेंद्र पांडेय आलोक कुमार हिमांशु राय हेमंत कुमार पूजा राय श्रीकांत श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।