जिले में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जिले में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जिले में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जिले में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर(एपीआई एजेंसी):- भ्रष्टाचार में लिप्त झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू पूर्व कांग्रेस सरकार की शिथिलता को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सिद्धार्थनगर जिले में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। शनिवार की सुबह भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान की अगुवाई में जिले के भाजपा कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय पर इकट्ठा हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में कांग्रेसी नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुरादाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे ।

कलेक्ट्रेट परिसर  पहुंचकर भाजपाइयों ने भ्रष्ट कांग्रेसी सांसद का पुतला फूका और सोनिया राहुल मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस प्रदर्शन के बारे में जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही देश को लूटने का काम किया है जब तक केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तब तक पूरी तरह लूट मची हुई थी अब जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां पर भी लूट मची हुई है जिसका ताजा उदाहरण अभी हाल ही में झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर पड़े छापे में अरबो रुपए मिलने से साबित होता है उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार और कांग्रेसियों के विरुद्ध आज भाजपा के लोग सड़कों पर उतरे हैं और उनका पुतला भी फूंका गया है।