गायों को पूरे साल मिलेगा हरा चारा: वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

गायों को पूरे साल मिलेगा हरा चारा: वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

गायों को पूरे साल मिलेगा हरा चारा: वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

गायों को पूरे साल मिलेगा हरा चारा: वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

महाराजगंज(एपीआई एजेंसी):- जिले के गोसदन मधवलिया को स्वावलंबी बनाने और जनपद के गोआश्रय स्थलों को हरे चारे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान झांसी के वैज्ञानिकों के साथ गोसदन मधवलिया का स्थलीय निरीक्षण किया और उनके साथ विस्तृत चर्चा की। जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि यहां नए प्रजाति के घास उगाए जायेंगे।

जिससे पूरे साल गायों को हरा चारा मिलेगा। गोसदन पहुंचे जिलाधिकारी ने भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों से गोसदन को चारा उत्पादन और चारा बीज विकास करने पर विस्तार से चर्चा किया। जिसके बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का निर्देश दिया। वहीं जिलाधिकारी ने चारा उत्पादन के लिए आवश्यक भूमि को तैयार करने के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी को भी डीपीआर भेजने का निर्देश दिया।

साथ ही तत्काल चारा उत्पादन हेतु भूमि की जुताई करने के लिए कृषि विभाग को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बैठक कर अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्य मार्च के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे न सिर्फ गोसदन मधवलिया बल्कि जनपद के अन्य गोआश्रय स्थलों को भी पौष्टिक चारे की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।