पीड़ित सपा पदाधिकारी के घर पहुंचे कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी ने ली घटना की जानकारी

अमेठी(एपीआई एजेंसी):- बीते 20 मई को मतदान के दिन सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार यादव के साथ हुई मारपीट के बाद गुरुवार को इण्डिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के अमेठी लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने पीड़ित सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार यादव के घर प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचकर जहां घटना की जानकारी ली वहीं घटना की जानकारी लेकर कुशल क्षेम जाना और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

गौरतलब हो कि थानाक्षेत्र के पूरे लाला शिवली निवासी सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार यादव के साथ मतदान के दिन मारपीट की गई थी जिसमे सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार यादव को चोटे आई थी जिसके बाद गुरुवार को घर पहुंचकर इण्डिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने घटना की जानकारी लेकर कुशलक्षेम पूंछकर मदद का आश्वासन दिया है।

इस दौरान इण्डिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के साथ प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक राधेश्याम,सपा ब्लाक अध्यक्ष रवि पाल,राजकुमार चौहान,राजन सिंह,जय सिंह,भवानी साहू,राम धीरज यादव, इजरत हुसैन,शिव कुमार पाल,सुरेश श्रीवास्तव,राज ललन,अयाज खां चंदा,विनोद मौर्य,पवन धीमान,सुशील पाल,रामफेर यादव,राम सुन्दर यादव,सुलेमान खान,मनोज यादव, हरि प्रसाद शुक्ला,त्रिलोकी प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।