शहादत दिवस पर याद किये  शहीद मनोज सिंह

शहादत दिवस पर याद किये  शहीद मनोज सिंह

शहादत दिवस पर याद किये  शहीद मनोज सिंह

शहादत दिवस पर याद किये  शहीद मनोज सिंह

बलिया(एपीआई एजेंसी):- चितबड़ागांव नगर पंचायत के मालवीय नगर के निवासी बचन सिंह के पुत्र शहीद मनोज सिंह जो सीआरपीएफ की बटालियन 212 के कांस्टेबल पद पर तैनात थे। तैनाती के दौरान कासाराम सुकमा छत्तीसगढ़  में गश्ति के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए गुप्त आईईडी के साजिश में 13 मार्च 2018 को देश की सेवा में शहीद हो गए।

शहीद मनोज सिंह के छठवीं शहादत दिवस के अवसर बुधवार को भावपूर्ण एवं अश्रुपूर्ण श्रृद्धांजलि दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद मनोज सिंह प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।इस अवसर मुख्य रूप नगरपंचायत चितबडागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह, शम्भु नाथ सिंह,अभिराम त्रिपाठी, रघुराज प्रताप सिंह, वरुण सिंह अतुल,सोनू सिंह, सीआरपीएफ के तरफ से जवाहर लाल,सत्य पाल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे कार्यक्रम संचालन शिबू सिंह ने किया साथ आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त शहीद मनोज सिंह पत्नी सुमन सिंह ने किया