राज्य मंत्री ने रोहनिया व सेवापुरी विधानसभा के पदाधिकारियो के साथ की बैठक

वाराणसी(एपीआई एजेंसी):- रोहनिया के शरीपुर रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी कार्यक्रम के संदर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व वाराणसी लोकसभा कलस्टर प्रभारी गिरीश चंद्र यादव ने रोहनिया व सेवापुरी विधानसभा के विस्तारक, बुथ समिति सदस्यों, पन्ना प्रमुख, मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक किया।

इसके अलावा रोहनिया मंडल के शिवदासपुर, सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के पूरे गांव में तथा राजातालाब मंडल के लच्छापुर गांव में रामेश्वर मंडल के कोरौता में भी बैठक हुई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विजय राज यादव, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर बंसराज पटेल,उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, अश्वनी पाण्डेय,सुरेंद्र पटेल, उमेश विश्वकर्मा, केशव प्रसाद यादव, सुधीर वर्मा उर्फ राजू , अजय विश्वकर्मा,रामचन्दर इत्यादि लोग उपस्थित रहे।