राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने दो दिवसीय दौरे पर कौशांबी पहुंची

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने दो दिवसीय दौरे पर कौशांबी पहुंची

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने दो दिवसीय दौरे पर कौशांबी पहुंची

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने दो दिवसीय दौरे पर कौशांबी पहुंची

कौशांबी(एपीआई एजेंसी):- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने दो दिवसीय दौरे पर कौशांबी पहुंची थी। राज्यपाल ने शुक्रवार को 51 शक्ति पीठ कड़ा धाम शीतला माता की मंदिर में देवी के दर्शन किया। पूजा अर्चना करने के बाद राज्यपाल सीधा थूलगुला गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुची। जहां पर उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें पोषण पोटली, खिलौना, चॉकलेट और पेंसिल बॉक्स गिफ्ट दे कर बच्चों का स्वास्थ्य का हाल जाना।

खिलौने, चॉकलेट और पेंसिल बॉक्स मिलने पर बच्चों में खुशी दिखी। राज्यपाल बच्चों के बीच मातृत्व भाव मे दिखी। आंगनबाड़ी का किचन सेड देखा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षिता पर जोर दिया। केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार का लक्ष्य भी यही है। हमारा भी वहीं लक्ष्य होना चाहिए। जो बच्चे छोटे-छोटे होते हैं।

वो खेल से प्रिय होते हैं, उनको खिलौना चाहिए। यदि उनको खिलौने नहीं मिलेंगे तो उनके लिए आंगनवाड़ी बहुत इम्पोटेंट नहीं होती है। परिवार के लिए अच्छा होता है कि वह खेत जाते हैं तो बच्चों को लेते जाते हैं और आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ देते हैं। दूसरा उसको खाना मिलता है। उसके सेहत के हिसाब से मिलता है। पौष्टिक आहार मिलता है। यह दो कारणों से बच्चे आंगनबाड़ी में आते हैं। आप लोग जन्मदिन मैरिज एनिवर्सरी में जो पैसे खर्च करते है।

अब लोगो को छोटी छोटी खुशिय आंगनबाड़ी के बच्चों के बीच आ कर बनानी चाहिए। और आंगनबाड़ी को समृद्ध बनाने में आगे आए। राज्यपाल ने राज्य विश्वविद्यालय रज्जू भैया के वाइस चांसलर अखिलेश सिंह से आवाहन किया कि वह आगनवाड़ी केंद्र पर रिसर्च कराए। ताकि एक अच्छा माहौल आगनवाड़ी केंद्र में विकसित हो।