रक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किये गए खाकी वाले गुरु जी कुलपति ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

By:- Amitabh Chaubey 
अयोध्या(एपीआई एजेंसी):-  पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोयडा में 10 जनवरी 2024 को सिने आर्टिस्ट एंड वर्कर्स वेलफेयर फेडरेशन नई दिल्ली द्वारा यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम 3 में आयोजित कार्यक्रम में रक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव रजत सक्सेना ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नियुक्त सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रक्षक सम्मान 2024 प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस में उप-निरीक्षक पद पर आईजी रेंज आफिस अयोध्या में नियुक्त रणजीत यादव द्वारा अपने विभागीय दायित्वों को वरीयता देते हुए समय निकालकर अयोध्या के गरीब असहाय और भिक्षावृति से जुड़े बच्चों को मलिन बस्ती जयसिंहपुर वार्ड में खुले आसमान के नीचे निःशुल्क रूप से अपना स्कूल मुहिम के तहत शिक्षा प्रदान की जा रही है।

रणजीत यादव को अयोध्यावासी प्यार से खाकी वाले गुरु जी के नाम से बुलाते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने सभी पुलिस कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दिया। रणजीत ने बताया कि सम्मान पाना मेरे लिए गर्व की बात है सम्मान हमारी जिम्मेदारी को और भी बढ़ा देते हैं।