रविप्रकाश बने सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं जैन कुमार को प्रदेश सचिव का दायित्व 

मिर्जापुर(एपीआई एजेंसी):- चुनार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मीरजापुर में संगठन को धार देने के लिए चुनार विधानसभा के सफल पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला सचिव रविप्रकाश त्रिपाठी को मीरजापुर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें निर्देशित किया है कि अपने नये एवं पुराने साथियों को भी सक्रिय करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। साथ ही शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव जैन कुमार कुशवाहा को भी अपने कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाया है।

मनोनयन पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी , पूर्व विधायक जगदम्बा सिंह पटेल , पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर यादव, पूर्व अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, आदर्श यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, लालता प्रसाद बियार राणा प्रताप सिंह,शैलेश सिंह,सदानंद यादव,दिनेश यादव, सूर्य कान्त यादव , संजय पाण्डेय,पप्पू तिवारी,नवनीत पाण्डेय, शिवगोपाल मौर्या,रफीक,नसीम अंसारी, महफूज सिद्दीकी, रुद्दन सिंह,हरिवंश सिंह, अवधेश पटेल, जंग बहादुर सिंह पटेल आदि लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है।