उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने से भाजपाई में आक्रोश

उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने से भाजपाई में आक्रोश

उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने से भाजपाई में आक्रोश

उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने से भाजपाई में आक्रोश

अलीगढ़(एपीआई एजेंसी):- उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ का कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों द्वारा मिलकर मजाक उड़ाये से पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। देश प्रदेश के कोने-कोने में राहुल गांधी का जगह-जगह आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला जलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अलीगढ़ जिले में भी राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला जलाया गया। राहुल गांधी का पुतला जलाए जाने के दौरान भाजपा नेता का कहना है कि ये कांग्रेस की दूषित मानसिकता है की जमीन से जुड़े ओर साधारण किसान परिवार के व्यक्ति को उच्च स्थान पर नहीं देख सकती हैं।

यही कारण है कि दूषित मानसिकता रखने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता और INDIA गठबंधन के नेता पहले से ही भारतीय जनता पार्टी ओर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान करने का कोई मौका नहीं चूकती है। यही वजह है कि किसान परिवार और जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाले संवैधानिक पद पर बैठे उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ को कांग्रेस पार्टी और गठबंधन के नेता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस के राहुल गांधी के नेतृत्व में न केवल विपक्षी नेताओं ने पार्लियामेंट का बहिष्कार किया। बल्कि उनके द्वारा उपराष्ट्रपति की मजाक उड़ाई गई। ऐसे में हिंदुस्तान का कोई भी व्यक्ति संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति की मजाक उड़ाए जाने की बात को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

यही वजह है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा की अगुवाई में सड़कों पर उतरकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के युवराज और विपक्षी INDIA गठबंधन का नेतृत्व कर रहे नेता राहुल गांधी के इस दुस्साहस की निंदा करते हुए थाना देहली गेट इलाके के मुख्य चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला जलाया है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने मांग की है कि उपराष्ट्रपति की मजाक उड़ाने के दौरान मौके पर मौजूद लिप्त जांच बैठाई जाए और साथ ही ऐसे लोगों का पार्लियामेंट से बहिष्कार किया जाए।