अमेठी में नेता नही मैंने सेवक के रूप में किया कार्य:- के एल शर्मा

अमेठी में नेता नही मैंने सेवक के रूप में किया कार्य:- के एल शर्मा

अमेठी में नेता नही मैंने सेवक के रूप में किया कार्य:- के एल शर्मा

अमेठी में नेता नही मैंने सेवक के रूप में किया कार्य:- के एल शर्म

अमेठी(एपीआई एजेंसी):- बाजार शुकुल विकासखण्ड के पूरे शुक्लन में देवेन्द्र पाण्डेय के यहां मंगलवार को आयोजित इण्डिया गठबंधन की कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के अमेठी लोकसभा प्रत्याशी के एल शर्मा ने कहा कि अमेठी में मैंने नेता नही एक सेवक के रूप में 40 वर्षों तक कार्य किया है। गांधी परिवार का अमेठी से भावनात्मक रिश्ता है।

उन्होंने कहा कि आज विश्व पटल पर अमेठी की पहचान है यह गांधी परिवार की देन है। गांधी परिवार ने अमेठी की सेवा करने के लिए सेवक के रूप में मुझे भेजा है। भाजपा ने झूठे वादे कर जनता को छलने का कार्य किया है लोकतन्त्र संविधान व अधिकारों को बचाने के लिए सभी लोग इण्डिया गठबंधन को भारी मतों से विजई बनाएं।बैठक में उपस्थित लोगों से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने आगामी बीस मई को इण्डिया गठबंधन कांग्रेस को विजई बनाने की अपील की।बैठक को देवेन्द्र पाण्डेय,पूर्व एम एल सी दीपक सिंह,पूर्व विधायक राधेश्याम, अल्लू मियां,विजय पासी,सुरेश श्रीवास्तव,ब्लाक अध्यक्ष दिनेश द्विवेदी बब्बन,नेता रामहेत यादव,अश्वनी तिवारी,सुशील शुक्ला,सपा नेता सत्य नारायण यादव,रामफेर यादव,सपा ब्लाक अध्यक्ष रवि पाल,आदि ने संबोधित किया।

संचालन के डी मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर राजकुमार चौहान,आशीष गिरि,जय सिंह,शमीम कुरैशी,खुर्शीद अजीज, सत्य प्रकाश शुक्ला, अयाज खान चंदा, मोतीन,अखिलेश शुक्ला,सुशील शुक्ला,अंकुर शुक्ला,संतोष शुक्ला,दिवाकर शुक्ला,जकी,सोनू अंसारी,शराफत हुसैन गब्बर,लाल बहादुर यादव,जगन्नाथ सरोज, ओम सिंह, जितेन्द्र शुक्ला,आशीष द्विवेदी,पूर्व प्रधान राम सुन्दर यादव आदि कांग्रेस पार्टी व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।