भगवान भरोसे बिजली,विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल: लोग परेशान

भगवान भरोसे बिजली,विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल: लोग परेशान

भगवान भरोसे बिजली,विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल: लोग परेशान

भगवान भरोसे बिजली,विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल: लोग परेशान 

मऊ(एपीआई एजेंसी):- चिरैयाकोट, नगर के विद्युत उपकेंद्र आपूर्ति की व्यवस्था वर्तमान समय में काफी खराब हो गयी है। जबकि शनिवार की रात से लेकर को आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान फिर रात में बिजली आने के बाद रविवार को सुबह दस बजे भगवान भरोसे बिजली पूरे दिन खराब रहने क्षेत्र के  चारों फिटरो पर सप्लाई बंद रही। जिसकी मरम्मत समय से नहीं हो पाने के कारण पूरे दिन और रात्रि दस बजे विद्युत सप्लाई बंद रही। जिसके कारण उमस भरी गर्मी में तथा अंधेरे में लोग परेशान दिखे।

चिरैयाकोट नगर पंचायत क्षेत्र में विद्युत केंद्र की सप्लाई की स्थिति बदल हो गई है ऐसी स्थिति में लोग विद्युत नहीं मिलने से प्रभावित हुए हैं और वह लोग काफी परेशान है इस उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति नहीं होने से लोग काफी परेशान महसूस हो कर रहे हैं क्योंकि ना तो इस समय हैंडपंप कम कर रहा है और ना ही गर्मी में लोगों को विद्युत सप्लाई नहीं होने से काफी परेशानी महसूस हो रही है कई घंटे बीत जाते हैं कभी पूरी रात तो कभी पूरा दिन बिजली गायब हो जाती है।

इस समय गर्मी का तापमान भी बढ रहा है। किन्तु शासन द्वारा निर्धारित विद्युत पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने पर परेशान है। इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की रात को बिजली आंखों मिचौली करती रही और रविवार को सुबह 10 बजे गायब हुई तो पूरे दिन गायब ही रही। इस बीच आसमान से मानो आग बरस रही थी। परंतु चुनावी मौसम में लोगों को लोकलुभावन वादों की बरसात करने वाले आम जनता की इस समय कोई सुधि नहीं ले रहा है इस समय जनता असहाय महसूस बनी है।