समाजवादी नेता स्व. बद्रीनाथ सिंह की मनायी गयी पुण्यतिथि

समाजवादी नेता स्व. बद्रीनाथ सिंह की मनायी गयी पुण्यतिथि

समाजवादी नेता स्व. बद्रीनाथ सिंह की मनायी गयी पुण्यतिथि

समाजवादी नेता स्व. बद्रीनाथ सिंह की मनायी गयी पुण्यतिथि

बलिया(एपीआई एजेंसी):- रेवती सहतवार नगर पंचायत में शुक्रवार के दिन बद्री नाथ सिंह सेवा संस्थान ने पूर्व चेयरमैन स्व.बद्री नाथ सिंह की 22 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर आए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ये लोग राम राज्य की बातें कर रहे है।जबकि पूरे देश में महिलाओ के साथ अपराधिक घटनाएं हो रही है।नौजवानो को नौकरिया नही मिल रही है।देश के 85 करोड़ लोग 5 किलो राशन पर दिन काट रहे है।यह राम राज्य नही हो सकता।

कार्यक्रम के संयोजक स्व. सिंह के बेटे नीरज सिंह गुड्ड व पुत्रवधु तथा नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती सरिता सिंह ने माला पहनाते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। स्व.सिंह के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस मौके पर बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के 5000 लोगो कम्बल दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गायिका शिवानी सिंह ने सम सामयिक गायन प्रस्तुत किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी,अम्बिका चौधरी,नारद राय,पूर्व सांसद रामाशंकर विद्यार्थी,सनातन पाण्डेय,विधायक मुहम्मद रिजवी,अनिल राय,शशीकान्त चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।अंत में संयोजक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ के प्रति अभार व्यक्त किया।