वंदना योगी ने गुरादरी मठ पर मत्था टेक शुरू किया दूसरे दिन का प्रवास संवाद

वंदना योगी ने गुरादरी मठ पर मत्था टेक शुरू किया दूसरे दिन का प्रवास संवाद

वंदना योगी ने गुरादरी मठ पर मत्था टेक शुरू किया दूसरे दिन का प्रवास संवाद

वंदना योगी ने गुरादरी मठ पर मत्था टेक शुरू किया दूसरे दिन का प्रवास संवाद

मऊ(एपीआई एजेंसी):- गोहना हिमांचल प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा वंदना योगी ने मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के दो दिन के प्रवास के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। शनिवार सुबह की शुरुआत करहाँ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल वैराग्याश्रम मठ गुरादरी पर मत्था टेका तत्पश्चात रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। लरेवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जबकि भुजही स्थित सरजू इंटर कालेज में प्रभावशाली कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर भोजन किया।

बता दें कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों पर भ्रमण के दौरान करहाँ के प्राचीन स्थल बाबा घनश्याम साहब की तपस्यास्थली पर पहुँचकर उनकी समाधि पर मत्था टेका  एवं देश की सुख संवृद्धि की कामना की। मठ के महंत मानस धुरंधर भगवान दास जी महाराज से मुलाकात कर भगवत चर्चा की। बातचीत में वंदना योगी ने बताया कि धर्म और संस्कृति के अनेक केंद्रों से सजे उत्तर प्रदेश में आकर बेहद आनंद की अनुभूति हो रही है। संगठन के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में हिमांचल की हम तीन बहने गोरक्ष प्रान्त के अलग-अलग जनपदों में प्रवास कर विभिन्न लोंगो से संवाद स्थापित कर रही हैं। उन्होंने रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। लरेवा प्राथमिक विद्यालय के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा में शरीक हो विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की एवं लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। सबने मिलकर विकसित भारत का संकल्प लिया एवं बड़ी गाड़ी पर एलईडी स्क्रीन पर विकसित भारत की फ़िल्म का अवलोकन किया।

मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के भुजही स्थित सरजू इंटर कालेज पर प्रभावशाली कार्यकर्ताओ के साथ संवाद किया एवं 2024 लोकसभा चुनाव को जीतने का मंत्र दिया। यहां उक्त विधानसभा की भाजपा नेत्री एवं भाजपा की निवर्तमान प्रत्यासी पूनम सरोज के कार्यालय पर सहभोज में हिस्सा लिया। इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद, जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, पूजा राय, जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा व ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, प्रांतीय मंत्री कवल गिरी सहित विधानसभा संयोजक लालजी वर्मा, त्रिभुवन प्रसाद, आशीष चौधरी, ओंकार सिंह, आकाश मल्ल, प्रदीप जायसवाल, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रमों का संचालन मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान ने किया।