कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा गरीबों को सताने वाले माफिया जेल में हैं या मिट्टी में मिला दिए गए

महराजगंज(एपीआई एजेंसी):- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से है। जहाँ पनियरा  विधानसभा क्षेत्र के मुजुरी में एक चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने गरीबों और मजलूमो को परेशान करने वाले गुंडे और माफिया को या जेल में डाल दिया है या मिट्टी में मिलाने का कार्य किया है। सरकार ने समाज में भयमुक्त वातावरण बनाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने आपके बेटे को सम्मान देने का कार्य किया है। आज हम थाने जाते हैं तो हमें निषादराज कहकर सम्मान दिया जाता है। कभी हम लोगों को केवट कहकर बुलाया जाता था और अपमानित किया जाता था। भाजपा सरकार में निषाद समाज का सम्मान बढ़ा है। निषाद समाज भाजपा और मोदी के साथ है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान करने का आग्रह किया। कहा कि सपा और बसपा के हाथ में सरकार आई तो यह देश बेच देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि चालिस वर्षों तक सपा बसपा व कांग्रेस ने मछुआरों के आरक्षण को लटकाया। प्रधानमंत्री ने हमेशा मुझे सम्मान देकर निषादों को सम्मान दिया है। मैंने हमेशा अपने समाज की लाचारी, बेगारी दूर करने प्रयास किया है। निषाद राज का किला बन रहा है जो मोदी जी की देन है। आज समाजवादी पार्टी समाप्त पार्टी बन चुकी है। पावर चाहिए तो भाजपा को फिर से सत्ता में वापस लाना होगा। जन सभा को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि महराजगंज में रेल लाइन स्वीकृति हो चुकी है। सभी मुख्य सड़के चमचमा रही है।  एएसआई से राम ग्राम का सर्वे के डिमांड किया था। जल्द ही खुदाई शुरू होगी और महराजगंज विश्व भर में विख्यात हो जाएगा।