पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में आयोजित 68वें रेल सप्ताह समारोह-2023

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में आयोजित 68वें रेल सप्ताह समारोह-2023

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में आयोजित 68वें रेल सप्ताह समारोह-2023

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में आयोजित 68वें रेल सप्ताह समारोह-2023

By:- Amitabh Chaubey 
लखनऊ(एपीआई एजेंसी):- अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, विपिन खण्ड, गोमतीनगर नगर लखनऊ में आयोजित 68वें रेल सप्ताह समारोह-2023 के अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त चन्द मोहन मिश्रा ने श्रीमती रुबी रॉय, अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन लखनऊ के 01 अधिकारी एवं 47 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार’-2023 तथा ‘स्टार परफार्मर ऑफ द ईयर’ के अन्तर्गत मण्डल के 05 अधिकारियों एवं 43 कर्मचारियों को रेल सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं विशेष प्रशंसनीय कार्याे के निष्पादन हेतु पुरस्कृत किया।            
       
वहीं मण्डल रेल प्रबन्धक ने पुरस्कृत होने वाले सभी रेल कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयास से हमने अनेक उपलब्धियॉं हासिल की हैं। रेलवे के बदलते स्वरूप एवं बहुआयामी कार्य क्षेत्र में प्रगति को देखते हुए कार्यकुशलता तथा मितव्ययता के क्षेत्र में लखनऊ मण्डल पूर्वाेत्तर रेलवे ने अपना सर्वाेत्तम प्रदर्शन किया है। हम सभी रेल संचलन के क्षेत्र में नयी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुये पूर्वाेत्तर रेलवे को प्रगति की नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगे। 

पुरस्कार वितरण के पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इस समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परि0) विक्रम कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा0) राजीव कुमार एवं पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की सदस्यायें, समस्त शाखाधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव ने किया। 

पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची इस प्रकार है:-

दयाराम लखनऊ, प्रवेन्द्र तिवारी,रमेश कुमार, राशिद सिद्दीकी, विनय कुमार श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, प्रिन्स कुमार सिंह, भारतेन्दु कुमार,अभिषेक श्रीवास्तव, वीरेन्द्र वर्मा, दीपचन्द्र, रामचन्द्र यादव, अशोक यादव, पुष्कर सिंह,हरीभजन पाल, विवेक चन्द्र श्रीवास्तव, राजमंगल सिंह, पवन कुमार सिंह, पंकज कुमार दीक्षित, सूर्य प्रसाद मौर्य, संदीप कुमार,अनीश कुमार, अमर बहादुर यादव,मुनेन्द्र पाल सिंह,रणधीर मौर्य, कृष्ण कुमार दुबे, एस०सी० द्विवेदी, शरद सिन्हा, तौसीफ अन्सारी,बुद्धिलाल, रामचेत,सुधांशु कुमार राव, गजेन्द्र कुमार,आनन्द प्रकाश शर्मा,डी० वी० सिंह,मणिकांत पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद, राजकुमार, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, आलोक कुमार राय, ब्रहमा नन्द तिवारी उप निरीक्षक लखनऊ, मो0 शमीम,रेसुब लखनऊ, सत्यप्रकाश राय,कॉन्सटेबल,रेसुब,लखनऊ।