प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है:शकुन्तला चौहान

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है:शकुन्तला चौहान

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है:शकुन्तला चौहान

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है:शकुन्तला चौहान

कुशीनगर(एपीआई एजेंसी):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिलाओं को सुरक्षा,सम्मान और तमाम सुविधाएं प्रदान किया है। गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला, जल-जीवन जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन को सरल बनाया, उन्हें आंत्मसम्मान के साथ आत्मविश्वास की भावना भी दी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है।

यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और कुशीनगर जिला प्रभारी शकुंतला चौहान ने कही।वह सोमवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में आयोजित शक्ति वंदन जिला कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से भाजपा द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ के क्षेत्र में कार्य करने वाली बहनो से व्यापक सम्पर्क और समर्थन के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत 'शक्ति संवाद, शक्ति सम्मान, स्वयं सहायता समूह सम्पर्क,22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव कार्यक्रम और एनजीओ सम्मेलन जैसे कुल पांच प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक नए भारत को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है, जहां हर व्यक्ति को न सिर्फ सम्मान के साथ जीने की, बल्कि स्वच्छ माहौल में रहने की गारंटी भी मिली है।मातृ शक्ति को आरक्षण देने वाला नारी शक्ति अधिनियम भी उसी का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, विनोद भारती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, बाबूनन्दन सिंह, अतुल श्रीवास्तव, रामसागर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष पप्पू नाथानी, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य,एनजीओ प्रकोष्ठ से नारायण दत्त तिवारी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री रुपम सिंह, विन्ध्वासिनी मिश्रा सहित महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी,शक्ति वंदन अभियान जिला टोली, मण्डल टोली और मण्डल अध्यक्ष उपस्थित थे।