भगवंत सिंह ने कांस्य पदक जीत विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन

भगवंत सिंह ने कांस्य पदक जीत विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन

भगवंत सिंह ने कांस्य पदक जीत विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन

भगवंत सिंह ने कांस्य पदक जीत विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
मऊ(एपीआई एजेंसी):- पंजाब के चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय मे चल रही आल इंडिया इण्टर यूनिवर्सिटी पुरूष वर्ग कुस्ती प्रतियोगिता ग्रीको रोमन मुकाबले के 82किलोग्राम भार वर्ग मे विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहन क्षेत्र के ग्राम पंचायत सियाबस्ती निवासी एवं अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के छात्र भगवंत सिंह ने सानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर विश्वविद्यालय को पहला कांस्य पदक दिलाया है। जिससे विश्वविद्यालय सहित उनके गांव में खुशी का माहौल है।

खेल में इसी के साथ भगवंत ने खेलो इण्डिया युनिवर्सिटी खेल के लिए क्वालीफाई भी कर लिये गए विजेता खिलाड़ी की इस सफलता पर खुशी ब्यक्त करते हुए सियाबस्ती के ग्राम प्रधान अशोक कुमार मल्लाह शम्भू निषाद मास्टर व उनके परिवार के लोगों ने मिठाई बाटा तो उधर विश्व विद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल ने भगवंत की इस जीत पर बधाई दी व उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के कठिन परिश्रम ने विश्वविद्यालय को पहला कांस्य पदक दिलाया है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निरंतर अभ्यास करने से किसी भी लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है।