भाजपा जिलाध्कक्ष  के अध्यक्षता मे सांगठनिक बैठक सम्पन्न

भाजपा जिलाध्कक्ष  के अध्यक्षता मे सांगठनिक बैठक सम्पन्न

भाजपा जिलाध्कक्ष  के अध्यक्षता मे सांगठनिक बैठक सम्पन्न

भाजपा जिलाध्कक्ष  के अध्यक्षता मे सांगठनिक बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(एपीआई एजेंसी):- रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में सांगठनिक बैठक हुई जिसमें पार्टी द्वारा चलाए जा रहे लाभार्थी सम्पर्क अभियान, माइक्रो डोनेशन, झुग्गी झोपड़ी सम्पर्क अभियान, बूथ की बैठक, विकसित भारत वीडियो वैन, विकसित भारत सुझाव पेटिका अभियान की की समीक्षा और सभी अभियानों को नेतृत्व के मंशानुरूप क्रियान्वित करने की योजना बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक नए भारत को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है, जहां हर व्यक्ति को न सिर्फ सम्मान के साथ जीने की, बल्कि स्वच्छ माहौल में रहने की गारंटी भी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत दस वर्षों कुशीनगर  में विकास और विश्वास के नये कीर्तिमान बने हैं।सभी दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्य को देखकर बौखला गए हैं।कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नारे की वजह से उत्तर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती कभी भी शुरू हो सकती है इसलिए सभी अभियान सफल हो इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर लगना होगा।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश संयोजक रामेश्वर कुशवाहा,किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय,जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, राणा प्रताप राव, सन्तोष दत्त राय,जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, रमेश सिंह, मनोज जायसवाल,एडवोकेट सीता सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, बाबूनन्दन सिंह,बलिराम यादव, जिला कोषाध्यक्ष पप्पू नाथानी, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम दीक्षित,पडरौना विधानसभा प्रभारी डॉ0 निलेश मिश्र, राधेश्याम दीक्षित,संयोजक मार्कण्डेय शाही, खड्डा विधानसभा संयोजक ब्रजेश मिश्र, रामकोला विधानसभा संयोजक निशांत शुक्ल, कुशीनगर विधानसभा संयोजक डॉ0 छेदी शर्मा,रामक्यास सिंह सहित सभी मण्डल अध्यक्ष और अभियानों के जिला संयोजक उपस्थित थे।