देश के चौथे स्तंभ को बदनाम कर रही है सरकारी मीडिया:- अफजाल अंसारी

देश के चौथे स्तंभ को बदनाम कर रही है सरकारी मीडिया:- अफजाल अंसारी

देश के चौथे स्तंभ को बदनाम कर रही है सरकारी मीडिया:- अफजाल अंसारी

देश के चौथे स्तंभ को बदनाम कर रही है सरकारी मीडिया:- अफजाल अंसारी

गाजीपुर(एपीआई एजेंसी):- लोकसभा का चुनाव चल रहा है चुनाव की  सरगर्मियों के मध्येनजर वर्तमान सांसद अफजाल अंसारी जनपद में ही अपने एक चुनावी जनसभा को संबोधन करने के उपरांत मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए जिसमें उन्होंने गोदी मीडिया/सरकारी मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया बंधुओं को ही जाना जाता है। इन निष्पक्ष मीडिया कर्मियों के वजह से आज हमारा संविधान बचा है। नहीं तो गोदी मीडिया के रूप में अपनी पहचान रखने वाले सरकारी मीडिया कर्मी एक तरफा सरकार का ही गुड़गांन गा रही है।

यह सरकारी मीडिया कर्मी कभी युवाओं के बेरोजगारी पर सरकार से सवाल नहीं पूछ सकती है। देश की सारी सरकारी मिशनरिया बिक गई जिस पर आज तक कोई सवाल सरकार से नहीं की। इसके एवज में सरकारी गोदी मीडिया कर्मियों को फाइव स्टार और हेलीकॉप्टर से चलने की सुविधा मिली है। अफजाल अंसारी का निशाना आज तक की पत्रकार अंजना ओम कश्यप पर था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ऐसी गोदी मीडिया क्या औकात कि हमसे नजर मिलाकर बात करें।

ऐसी गोदी मीडिया की औकात तो हमारे पैर जूते के पानी पिने के बराबर भी नहीं है। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि निष्पक्ष मीडिया बंधु इस तपती धूप में बाइक से तथा पैदल जा जाकर समाचारों का संकलन करते हैं। जो कि काबिले तारीफ है। और वास्तविक रूप में यही देश के चौथे स्तंभ हैं। आगामी चुनाव में जनता इस निकम्मी सरकार के साथ ही साथ गोदी मीडिया को भी जवाब देगी और दोनों को दूर करेगी। यह लोकसभा का चुनाव संविधान बचाने का है।

जनता को सरकार की मंशा का पता चल चुका है। और जनता यह मन बना चुकी हैं कि इस बार मंदिर-मस्जिद तथा अन्य किसी प्रलोभन पर नहीं बल्कि विकास के लिए मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा।